मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों शहीद जवानों के परिजनों से बातचीत की और उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली.
-
न्यूज09 Oct, 202511:34 AMनक्सली मुठभेड़ में हुए शहीद, परिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी 1 करोड़ 10 लाख की सम्मान राशि
-
न्यूज09 Oct, 202511:19 AMकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अस्पताल में घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से की मुलाकात, टीएमसी पर लगाया हमला करवाने का आरोप
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा, ''सिलीगुड़ी के अस्पताल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की. एक सम्मानित आदिवासी नेता और उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे मुर्मू पर हुआ क्रूर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है. टीएमसी ने पश्चिम बंगाल, जो कभी शांतिपूर्ण राज्य था, को जंगल राज में बदल दिया है. ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं.''
-
न्यूज09 Oct, 202511:02 AMजम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो सैनिक लापता, खराब मौसम से तलाश में बाधा
6 और 7 अक्टूबर की रात को किश्तवाड़ रेंज में एक ऑपरेशनल टीम को दक्षिण कश्मीर के पहाड़ों में भयंकर बर्फीले तूफान और बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ा. तब से दो सैनिकों का संपर्क टूट गया है. गहन खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण इसमें बाधा आ रही है.
-
न्यूज08 Oct, 202507:09 PMअरविंद केजरीवाल ने जालंधर में 5 हजार करोड़ की बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास किया, बोले- एक साल में पंजाब को मिलेगी 24 घंटे मुफ्त बिजली
आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि अब पंजाब में 24 घंटे बिजली पहुंचने का सपना पूरा होने जा रहा है. 5 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के अत्याधुनिक नेटवर्क का जो शिलान्यास हुआ है, उसके तहत 25 हजार किलोमीटर की नई केबल लगाई जाएंगी. 8 हजार नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. 77 नए सब सबस्टेशन बनेंगे और 200 सब सबस्टेशन ओवरहाल किए जाएंगे.
-
मनोरंजन08 Oct, 202506:59 PM‘कांतारा चैप्टर-1’ की सफलता के बीच ऋषभ शेट्टी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात
ऋषभ शेट्टी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें बधाई दी और फिल्म के सांस्कृतिक महत्व की सराहना की.
-
न्यूज08 Oct, 202506:36 PMपश्चिमी दिल्ली में 'मिनी पाकिस्तान' जैसी स्थिति, इसे खत्म करना जरूरी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने फिर दिया विवादित बयान
पश्चिमी दिल्ली को 'मिनी पाकिस्तान' कहने वाले अपने पुराने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने स्पष्ट किया, "मैंने जो कहा था, वह बिल्कुल ठीक कहा था. पश्चिमी दिल्ली में ऐसी स्थिति बन रही थी, जिसे अब खत्म करना होगा. इसे कैसे रोका जाएगा? हमें इस दिशा में सोचना होगा."
-
Advertisement
-
ग्राउंड रिपोर्ट08 Oct, 202506:16 PMBihar की बुजुर्ग महिलाओं ने बता दिया Modi या Tejashwi किसकी लाएंगी सरकार | Kalyanpur
Bihar Election: जिला समस्तीपुर की कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं ने भी मोदी को दिया जीत का आशीर्वाद तो वहीं तेजस्वी और लालू यादव पर सुनिये क्या कहा!
-
न्यूज08 Oct, 202505:54 PMचारधाम यात्रा: दूसरे चरण में हेली सेवाएं हुईं और भी सुरक्षित, डीजीसीए की सख्त निगरानी
चौहान ने कहा कि हर कदम पर सावधानी बरती जा रही है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो.
-
न्यूज08 Oct, 202505:38 PMदिल्ली में ‘वीविंग इंडिया टुगेदर’ कॉन्क्लेव, प्राकृतिक रेशों और कारीगरों की कला को मिला राष्ट्रीय मंच
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर पूर्व के विभिन्न राज्यों से आए हमारे भाई-बहन यहां उपस्थित हैं. वे विभिन्न प्रकार के बुनाई कार्यों में लगे हुए हैं, जिनमें कमल के फूल के तंतु, अनानास के रेशे और अन्य स्थानीय घास के रेशे शामिल हैं. ये सभी स्थानीय संसाधनों से जुड़े हुए हैं और उनकी कारीगरी एक अनूठी पहचान रखती है.
-
दुनिया08 Oct, 202504:59 PMबांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने शेख हसीना समेत 15 पर गिरफ्तारी वारंट जारी, जबरन गायब कराने के आरोप
बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली दैनिक, जुगांतर की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य औपचारिक आरोप पत्र में, हसीना और तारिक सहित 13 लोगों के खिलाफ संयुक्त पूछताछ सेल (जेआईसी) में कथित तौर पर जबरन गायब करने और यातना देने के पांच आरोप दायर किए गए हैं.
-
न्यूज08 Oct, 202504:02 PMयोगी सरकार का ग्रीन इंडस्ट्रियल विज़न, यूपी में पीएम मित्र पार्क से विकास और पर्यावरण का संतुलन
योगी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी औद्योगिक विकास परियोजना में हरियाली और पारिस्थितिक संतुलन से कोई समझौता नहीं होगा. यही कारण है कि लखनऊ और हरदोई जिलों में प्रस्तावित पीएम मित्र पार्क का लेआउट प्लान पर्यावरणीय दृष्टि से पूरी तरह संतुलित रखा गया है.
-
खेल08 Oct, 202503:42 PMAus vs Eng : ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस
कमिंस जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के कैरेबियाई दौरे पर खेलने के बाद से पीठ दर्द से जूझ रहे थे. हाल ही में हुए स्कैन से पता चला है कि कमिंस की पीठ की समस्या अभी तक ठीक नहीं हुई है.
-
न्यूज08 Oct, 202503:05 PMपवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सीएम योगी से लगाई इंसाफ की गुहार, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया वीडियो में वह थाने में बार-बार बुलाए जाने को लेकर मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही हैं इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और खासतौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें इंसाफ की उम्मीद उन्हीं से है क्योंकि पूरा देश उन्हें न्याय प्रिय नेता के रूप में देखता है
-
ट्रेंडिंग न्यूज़08 Oct, 202501:58 PMलुधियाना में कार की छत पर कपल की अश्लील हरकतें कैमरे में कैद, लोगों ने जताई नाराज़गी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले युवक और युवती विदेशी छात्र हैं. जानकारी के अनुसार, कार में कुछ छात्र कहीं जा रहे थे. कार एक युवक चला रहा था और उसके साथ अन्य छात्र बैठे थे. वहीं दो छात्र एक युवक और एक युवती कार की छत पर बैठकर करीब एक किलोमीटर तक इस तरह की हरकतें करते रहे. यह घटना थरीके से कीज होटल के पीछे वाली सड़क की बताई जा रही है.
-
पॉडकास्ट08 Oct, 202501:15 PM'भारतीय सेना तौकीर रजा को देगी आजादी', एक मुसलमान की मौलाना को खुली चुनौती ! Faiz Khan
आज आपकी मुलाक़ात एक ऐसे शख़्स से कराने जा रहे हैं जिनके नाम में भले ही खान लग रहा हो लेकिन उनकी सनातनी विचारधारा आपको हैरान कर देगी। बरेली हिंसा पर फ़ैज़ खान ने जो कहा वो हर मुसलमान को सुनना चाहिये। देखिये गौ सेवक, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक मोहम्मद फ़ैज़ खान के साथ ये स्पेशल पॉडकास्ट।